रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण लाकडाउन के दौरान राशन की हो रही भारी किल्लत के चलते फ्लोर मिल के मालिक द्वारा ग्राहकों को गेहूं का आटा न दिए जाने की शिकायत पाए जाने पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने हनुमानगढ़ी स्थित इंडस्ट्रियल इस्टेट मे स्थित फ्लोर मिल में छापा मारा, और उसके यहां रजिस्टर से स्टा्क का मिलान किया।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के कई ग्राहकों ने उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह से मिलकर शिकायत की थी कि, वह लोग गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों में राशन बांटने के लिए आटा खरीदने, इस फ्लोर मिल पर आते थे। किंतु पैसे देने के बावजूद आटा मिल मालिक द्वारा यह कहकर आटा नहीं दिया जा रहा है कि, उनका माल लखनऊ जाता है।
तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने मिल के मैनेजर को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि, जो भी लोग जरूरतमंदों को आटा वितरण करना चाहते हैं। उन्हें उनकी मांग के अनुसार निर्धारित मूल्य लेकर आटा दिया जाए। जब तक लाकडाउन का आदेश प्रभावी रहता है तब तक पहले क्षेत्र के जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा किया जाए।

0 टिप्पणियाँ