शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गढी पोखरनी गांव निवासी एक युवक ने किसी बात से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी आए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक राम अभिलाख पुत्र रामसेवक किन्ही कारणों से घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर राम अभिलाख की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ