शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट कक्ष में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समिति सभापति दीपक सिंह व सदस्यों की आगामी बैठक के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिये कि, शासन की उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समिति एक महत्वपूर्ण समिति है, जिसके लिए समिति द्वारा निर्धारित बिंदुओं के सम्बन्ध में अधिकारी पूरी तैयारियों को दुरूस्त रखे।
आपको बता दें कि, डीएम ने अधिकारियों से समिति के सम्मुख रखने वाले कार्यो के क्रियान्वयन सम्बन्धित बिन्दुवार जानकारी लेने के साथ ही पत्रावली/बिन्दुओं से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा करते हुए निर्देश दिये कि, समिति के सभापति व सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों/जानकारियों को विधिवत बताने के साथ ही उससे सम्बन्धित शासनादेशों को भी साथ में रखे। समिति के सभापति द्वारा जो पूछा जाए उसी से सम्बन्ध में संक्षेप में आदर व सम्मान प्रदर्शित करते हुए जानकारी देते हुए उपलब्ध कराये। इसके अलावा सदस्यों से मांगी की सूचनाओं को समय व विस्तार से मुहैया करवा दें। इस मौके पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी एस0एन0 चैरसियां, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, परियोजना प्रबन्धक डूडा मुनेन्द्र, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण, विद्युत, सिंचाई, जल निगम आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ