शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पर दवाइयों की 1253 किट भेजी हैं। नवजात से 17 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को चार आयु वर्गों में बांटकर अलग-अलग किट बनाई गई हैं। जो जरूरत पड़ने पर आशा और एएनएम घर-घर जाकर बच्चों को दवाओं की यह किट उपलब्ध कराएंगी। जिसका शुभारंभ आज सीएचसी में नगर अध्यक्षा सरला साहू और उनके पति भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू द्वारा 125 आशा तथा 123 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से किट प्रदान की गई।
आपको बता दें कि, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन ने बताया कि, बच्चों के लिए अभी तक कोरोना का कोई टीका नहीं आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि, तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका अधिक है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाएं करने में जुटा है। तीसरी लहर आई तो निगरानी समितियां घर-घर जाकर पता करेंगी कि, बच्चे संक्रमित तो नहीं हैं। जिस घर के बच्चों में कोरोना के लक्षण होंगे, उन्हें मेडिकल किट दी जाएगी। अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने यह भी बताया कि, बच्चों व किशोरों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें पहली श्रेणी में एक वर्ष तक के बच्चों को रखा गया है। दूसरी श्रेणी में दो से पांच वर्ष, तीसरी श्रेणी में छह से 12 वर्ष और चौथी श्रेणी में 13 से 17 वर्ष तक के बच्चे हैं। बच्चों की आयु, वजन और क्षमता के अनुसार किट में दवाइयां रखी गई हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्षा सरला साहू व विशिष्ट अतिथि उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के क्रम में पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि, डॉक्टर राधाकृष्णन द्वारा बताया गया है कि, पहले चरण में सीएचसी महराजगंज में 1253 दवाओं की किट मिली है। जो आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्तिओं को नगर अध्यक्षा सरला साहू द्वारा उपलब्ध करा दी गई हैं।भाजपा नेता श्री साहू ने यह भी बताया कि, कस्बा महराजगंज में ढाई हजार परिवारों को वे स्वयं घर घर जाकर कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए मास्क सैनिटाइजर तथा दवाओं की किट वितरित कर रहे हैं, ताकि कोरोना की तीसरी जंग से लड़ा जा सके।
कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्तिओं ने कोरोना काल के दौरान शहीद हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर डॉक्टर भावेश यादव, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉ शिवेंद्र मिश्रा, डॉक्टर भारद्वाज, बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी, चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।





1 टिप्पणियाँ
Dsrej
जवाब देंहटाएं