स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-सत्येंद्र सिंह प्रमुख।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड के किसानों को कृषि निवेश मेले के जरिए भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए तमाम कार्यों का उल्लेख किया गया, और आज के दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।


    आपको बता दें कि, कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, अब देश में किसान एक बड़ी ताकत बनकर उभरने जा रहा है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने किसानों को सशक्त कर उन्हें स्वावलंबी व संपन्न बनाने का जो सपना देखा था, और इस दिशा में शुरुआत की थी, उस कार्य को नरेंद्र मोदी ने बखूबी संभाला है, और नित किसानों के लिए नई नई योजनाएं नए नए कानून बनाकर किसानों को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।


   उन्होंने कहा कि, संसद द्वारा कृषि सुधार के लिए जो तीन नए कानून बनाए गए हैं, वह वास्तव में कुछ ही वर्षों में भारत के किसानों की तकदीर बदल देंगे और बदहाली तथा मुफलिसी से गुजर रहा किसान वास्तव में स्वावलंबी और आत्मनिर्भर हो जाएगा। उन्होंने विरोधी दलों द्वारा इन किसान कल्याणकारी बिलों के बारे में अफवाह उड़ाने के मामले की निंदा की और चेतावनी दी कि, जिस दिन किसानों को विपक्ष की असलियत का पता चल जाएगा, विपक्ष को मुंह छिपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों से सीधे संवाद के कार्यक्रम की प्रशंसा की।


   कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक रायबरेली द्वारा सरकार की किसान समर्थक योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। इसी क्रम में एडीओ आईएससी संजय सिंह, डॉ अजय कनोजिया, वरिष्ठ भाजपा नेता और मंडल प्रभारी नरेंद्र सिंह भंडारी, चंदापुर साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, शरद सिंह, सरोज गौतम, युवा नेता अनुज मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ