महराजगंज कस्बे में चरम पर बंदरों का आतंक, 8 वर्षीय आदिल बंदर के काटने से घायल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के वार्ड नंबर पांच में छत के ऊपर खाना खा रहे 8 वर्षीय बालक को बंदर ने जमकर काटा। जान बचाकर लड़का नीचे की ओर भागा और जीने से फिसल कर जमीन पर आ गिरा। जिससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया गया है।

     आपको बता दें कि, कस्बे में बंदरों का आतंक चरम पर है। बीते दिनों कई लोग बंदरों के काटने से जख्मी हो चुके हैं। लेकिन बंदरों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन कोई ठोस काम नहीं कर सका है। जिसकी वजह से आए दिन कटखने बंदर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

     कस्बे के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले मोहम्मद शमीम ने बताया कि, उनका 8 वर्षीय पुत्र आदिल शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे छत पर अकेले भोजन कर रहा था, तभी एक वयस्क बंदर आ गया और उसने खाना छीनने का प्रयास किया। आदिल द्वारा प्रतिरोध करने पर बंदर ने गिरा कर उसे उसके हाथों में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जान बचाकर आदिल जीने के सहारे नीचे भागने लगा, तभी जीने से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए, जहां उसे एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाने के साथ-साथ उसका इलाज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ