ब्यूरो रिपोर्ट
रायपुर: राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल से एक बड़ी खबर मिली है। खबर है कि यहां एक कोरोना मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। आत्महत्या करने वाला कोरोना मरीज एक 65 साल का बुजुर्ग है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजधानी के लालपुर इलाके का रहने वाला था। 7 अगस्त को बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग के शव को मरच्यूरी में रखा गया है। मामले में प्राशासन और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गया है।

0 टिप्पणियाँ