बड़ा हादसा: राजधानी के DKS अस्पताल में भरभरा कर गिरा फॉल सीलिंग, पढ़े पूरी खबर

 

ब्यूरो रिपोर्ट

रायपुर: राजधानी रायपुर से इस बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दाउ कल्याण सिंह अस्पताल में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां फॉल सीलिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के दौरान 22 मरीज वार्ड में मौजूद थे। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

 आपको बता दे कि, राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक स्थित दाउ कल्याण सिंह अस्पताल (DKS) में न्यूरोसर्जरी विभाग का फॉल सीलिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। फॉल सीलिंग के अचानक भरभरा कर गिरने से अस्पताल में भर्ती मरीज सकते में आ गए। गनीमत रही की हादसे के दौरान बेड के नीचे कोई नहीं थ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ