रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 12 तारीख को चौकी थुलेंडी क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास लोडर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। हरदोई गांव के रहने वाले 35 वर्षीय श्रवण कुमार का शव जब गांव लाया गया तो परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि, श्रवण कुमार 35 पुत्र सप्तमी किसी काम से 12 तारीख की शाम प्लैटिना मोटरसाइकिल से बछरांवा जा रहा था। तभी सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
ग्राम प्रधान आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि, तत्काल उसे बछरांवा सीएचसी ले जाने पर हालत नाजुक देखते हुए जब उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया तो, उसे इलाज की सुविधा नहीं मिली। मजबूरन परिजनों ने पड़ोस के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका शव गांव लाया गया। परिजनों समेत पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया।
प्रधान के मुताबिक श्रवण कुमार की शादी हुई थी लेकिन बाल बच्चे नहीं हैं।

0 टिप्पणियाँ