भगवान राम के बाद अब गौतम बुद्ध को लेकर नेपाल का बयान, विदेश मंत्रालय ने कहा-वे यहीं पैदा हुए थे

 

रजनीकान्त अवस्थी

रायबरेली: अयोध्या और भगवान को लेकर बयानबाजी करने के बाद अब नेपाल ने गौतम बुद्ध को लेकर बयान दिया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने बयान में कहा कि गौतम बुद्ध नेपाल में पैदा हुए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा ये निर्विवाद तथ्य है जो ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी, नेपाल में हुआ था। गौतम बुद्ध का जन्मस्थान लुंबिनी युनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।

     इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि, यह सच है कि बौद्ध धर्म नेपाल के बाद दुनिया के दूसरे हिस्सों में फैला। मामला संदेह और विवाद से परे है और इस तरह बहस का विषय नहीं हो सकता. पूरा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इससे वाकिफ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ