कोरोना: महराजगंज क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी यह खबर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। स्थानीय सीएचसी द्वारा अब तक 1350 परदेसियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा चुका है। जिनमें कुछ लोग तो विदेशो से भी आए हुए हैं। किंतु सभी के अंदर भयानक कोरोनावायरस के संक्रमण के कोई लक्षण प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण में सामने नजर नहीं आया है। वैसे सभी वापस लौटे लोगों को ग्राम पंचायतों द्वारा बनवाए गए आइसोलेशन सेंटरों में रखकर उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जा रही है।
     आपको बता दें कि, यही नहीं महराजगंज क्षेत्र में दो ऐसी टीमें भी गठित कर दी गई हैं। जिनके जिम्मे पर प्रतिदिन क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर जाकर वहां आइसोलेट किए गए प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी जांच करना है। अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, अन्य प्रदेशो तथा शहरों वापस लौटने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है। 2 अप्रैल के दिन भी 9 लोगों ने सीएचसी पर आकर अपने स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच कराई है। अब तक यहां चल रही इस प्रक्रिया में 1350 लोग अपनी जांच करा कर यहां से प्रमाण पत्र ले जा चुके हैं। गनीमत है कि, किसी भी परदेसी के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं।
     फिर भी उन्हें अपने अपने गांव में घरों में न जाकर प्रशासन द्वारा बनवाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों में जाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा दो मोबाइल मेडिकल टीमें भी बनाई गई है। जिनमें एक टीम में डॉक्टर भावेश यादव, डॉ अनूप सिंह, डॉक्टर सबीना खातून, फार्मेसिस्ट अबरार अहमद के अलावा संबंधित गांव की आशा बहू को रखा गया है। जबकि दूसरी टीम में डॉक्टर पवन कुमार, डॉक्टर शरद अवस्थी, डॉक्टर मधु, फार्मेसिस्ट महिमा और स्थानीय आशाबहू शामिल है।
       दोनों ही टीमें सीएचसी क्षेत्र भर के सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों की लगातार भ्रमण कर अपनी जांच रिपोर्ट रोजाना उन्हें देंगे, तो वहीं रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ