रजनीकान्त अवस्थी
मथुरा: ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा के चंदा ग्रीन अपार्टमेंट में सोमवार देर रात्रि होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फूलों की होली, मयूर नृत्य और भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम की अध्यक्षता केडी अग्रवाल और संचालन शशांक तिवारी के द्वारा किया गया। सभी लोगों ने होली की एक दूसरे को बधाई देते हुए आपसी मेलजोल के लिए सबको प्रेरित किया। होली मिलन कार्यक्रम के अंत में बच्चों के मनोरंजन के लिए डांस जंक्शन लगाया गया, जिस पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी और जमकर थिरके।
कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश चौधरी, महामंत्री शशांक तिवारी, कोषाध्यक्ष कृष्णवीर चौधरी, कार्यक्रम संयोजक जीतेंद्र अभिनेत्री, सह संयोजक संजीव चौधरी, ब्रिज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, सागर पाठक, नरेंद्र दीक्षित, प्रीति अभिनेत्री, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रिंकी दीक्षित, श्रद्धा चौधरी, यशपाल चौधरी, कविता चौधरी, कुमारी खुशबू चौधरी, पूर्णिमा, सोनिका, प्रीति, गोल्डी, श्वेता राठौड़ आदि उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी हमारे संवाददाता के दूरभाष नंबर पर टेलीफोनिक बार्ता के दौरान बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरुकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने दी है।

0 टिप्पणियाँ