रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्वामी निद्राजीत श्री श्री 1008 स्वामी हरिदास जी महाराज की तपोस्थली बावन बुजुर्ग बल्ला के बबुरिहा मैदान पर आज रविवार को हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब सीजन- 7 का उद्घाटन मैच दो टीमों अली क्रिकेट क्लब V/S आदिल क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक श्याम सुंदर भारतीय एवं विशिष्ट तिथि सपा नेता फिरोज अहमद एडवोकेट ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों का परिचय जानकर उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया।
आपको बता दें कि, हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब सीजन 7 का उद्घाटन लीग मैच अली स्पोर्टिंग क्लब और आदिल स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, टॉस जीतकर अली स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान अली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे अली स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में 122 रन बनाए। अली स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी अमित शुक्ला ने 43, छोटू ने 46 रनों की शानदार पारी खेली तथा अश्वनी ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का करिश्मा दिखाते हुए तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे आदिल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 11 ओवरों में ऑल आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए और 14 रनो से यह मैच हार गए। आज हुए उद्घाटन लीग मैच के मैन ऑफ द मैच मोहित सिंह रहे।
सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने मैच के समापन के पश्चात दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुखातिब होकर मंच से कहा कि, खेलों से शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करना चाहिए, जिससे आगामी प्रयासों में सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि, खेलों को हार-जीत की भावना के साथ नहीं, बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। इससे शारीरिक विकास होता है। खेल के क्षेत्र में भी युवाओं ने कई मुकाम हासिल किए हैं।
इस मौके पर पूर्व सभासद सोभनाथ वैश्य, कमलाकर विक्रमादित्य, राजकुमार लोधी, हनोमान मौर्य, अमृतलाल मौर्य, अंकुर गुप्ता पूर्व सभासद, शिवम यादव, सोनू भारती, विशाल चौरसिया, पिंटू खान के अलावा हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अर्पित पंडित, उपाध्यक्ष सैफी शेख, अकरम नवाब, नूर आलम, वाहिद, ऋषभ वर्मा, राजमणि सिंह सहित सैकड़ो की तादात में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ