रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोग थुलवासा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक को देखकर पटरी से नीचे उतारने के चक्कर में पहिया फिसल जाने से मोटरसाइकिल पर सवार युवक और बालिका बुरी तरह घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक चला रहे अनिल 21 पुत्र दुर्गा प्रसाद उस पर सवार काजल 13 पुत्री पवन कुमार निवासी हरदासपुर तिलोई अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गए हुए थे। शादी संपन्न होने के बाद बीते मंगलवार को देर शाम वह तिलोई से अपने घर हरदासपुर वापस आ रहे थे, कि तभी थुलवासा के पास रायबरेली की तरफ से आ रहे ट्रक को देखकर मोटरसाइकिल को सड़क से पटरी पर उतारते वक्त पहिया फिसल जाने से दोनों जमीन पर गिर गए। जिससे 13 वर्षीय काजल का पैर टूट गया वहीं अनिल जख्मी हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएससी लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ