रजनीकांता अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: बृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के ऊंचाहार के ब्लाक, सीएचसी, नगर पंचायत ऊंचाहार, बाबुगंज प्राथमिक विद्यालय मियाँपुर के प्रांगण में बृहद रूप से वृक्षारोपण किया।
आपको बता दें कि, वृक्षारोपण के उपरांत श्री सिंह ने कहा कि, वृक्ष मनुष्य के जीवन में अत्यंत आवश्यक है उनसे हमारा वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा होती है तथा विभिन्न प्रकार के फल, छाया, औषधि व ऑक्सीजन आदि मिलती है। हम सभी भारत देश को हरा भरा रखने के लिए बृक्षरोपण करना है।
उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभियान को हम सबको आगे बढ़ाना है, और अधिक से अधिक बृक्ष लगाना है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 5 बृक्ष अवश्य लगाने चाहिए और उसकी देखभाल बच्चों की तरह करनी चाहिए।पर्यावरण को संतुलित बनाये रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी विजयन्त सिंह, चिकित्सा अधीक्षक आरबी यादव, सभासद ओम प्रकाश साहू, राम दत्त पान्डेय, युवा नेता अरुण सिंह, राकेश यादव, राम लखन गुप्ता, सत्यम साहू, अशीष गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गोलू साहू, बदल सिंह, अरविंद कुमार, विजय स्वाभिमान सहित स्वास्थ्य, नगर पंचायत व ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी उपास्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ