ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह की अपील: युवा खेल, वृक्षारोपण तथा कोविड-19 को दृष्टिगत स्वास्थ्य के प्रति लोगों को करें जागरूक।। Raebareli news ।।

इस पहल से युवाओं में खेलकूद के प्रति फैलेगी जागरूकता-सत्येंद्र प्रताप सिंह
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए विकासखंड क्षेत्र के सलेथू ग्राम सभा में स्थित ग्रामीण स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा ब्लॉक की समस्त ग्राम सभाओं में गठित युवा मंगल दल व महिला मंगल दल के सदस्यों को खेल सामग्री की किटे देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महराजगंज के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
   आपको बता दें कि, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को खेल और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहन के रूप में कुछ न कुछ सम्मान जरूर दिया जाता है। जिसमें क्षेत्र के युवाओं में समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाता है। आज इसी क्रम में महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के सलेथू ग्राम सभा में स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा युवक मंगल दल व महिला मंगल दल के सदस्यों को प्रोत्साहन के रूप में खेल सामग्री की किटे वितरित की गई।
     जिसमें महराजगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने वहां उपस्थित युवाओ को खेल सामग्री की किटें देकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की इस पहल से क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता फैलेगी। समाज को एक नई दिशा देने में सहयोग मिलेगा।
     उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि, क्षेत्र के सभी युवा अपने अपने गांव में लोगों को खेल व वृक्षारोपण तथा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। जिससे एक नए भारत का निर्माण हो सके।
     इस मौके पर सलेथू प्रधान जयप्रकाश साहू, जूनिहा प्रधान सुरेश कुमार, राजेश कुमार बाजपेयी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ