रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 8 जुलाई 2020 दिन बुधवार को महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के अटरेहटा गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला व बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर संकल्प पत्र व मास्क वितरण किया उसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यों की चर्चा की तथा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार व लगातार हो रही हत्याओं के बारे में प्रदेश की कानून व्यवस्था को जमकर कोसा।
आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आवाहन पर विकास खंड क्षेत्र के पूरे नारे गढ़ी, अटरेहटा, सधाई का पुरवा सहित दर्जनों गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर गांव-गांव गली-गली घर घर समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। इस मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि, आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। लगातार हो रही हत्याओं से यह साफ जाहिर होता है कि, प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध रोक पाने में असफल साबित हो रही है।
तो वहीं कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे युवा सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि, आप सभी युवा साथी एकजुट होकर कार्य करें, और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए आहवान को गांव गांव लोगों के घर घर जाकर पूर्व की सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों (उपलब्धियों) को बताने का काम करें। आप सबके अथक प्रयास से ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, सिकंदरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंपल एडवोकेट, सुधीर साहू, धीरज यादव, मुकेश यादव, अतरेहटा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, पप्पू यादव, जितेंद्र यादव, अनस सिद्धकी, पंकज यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ