पेड़ पर आम तोड़ रहा 50 वर्षीय व्यक्ति के जमीन पर गिरने से कमर व पैर फैक्चर जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा 50 वर्षीय व्यक्ति जमीन पर आ गिरा। जिससे उसके कमर की हड्डी और एक पैर टूट गया। जिसे परिवारीजन आनन फानन सीएचसी महराजगंज लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए, जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना लगभग आज सुबह 6:00 बजे की है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अलारगंज निवासी शितलू 50 पुत्र राम अवतार अपने आम की बाग में आम तोड़ने के लिए जैसे ही पेड़ पर चढ़ा और आम तोड़ ही रहा था कि, अचानक जमीन पर आ गिरा, जिससे उसके कमर की हड्डी और एक पैर टूट गया। परिवारी जन उसे सीएचसी महराजगंज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ