चीन में बने इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जलाई गई होली

 रजनीकांत अवस्थी
 मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर उत्तर प्रदेश द्वारा सोशल डिस्टेंस के साथ चीन में बनी निर्मित सामानों की होली जलाते हुए अपने देश की सेना का मान सम्मान बढ़ाया है। लोगों से चीन से निर्मित सामान न खरीने के लिए संकल्प लिया तो वहीं अपने देश में निर्मित सामानों (स्वदेशी) की खरीद के लिए लोगों को प्रेरित किया।
     आपको बता दें कि, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, चीन में बने एलसीडी टीवी, मोबाइल फोन, चाइनीज खिलौनों  की आज होली जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाने के साथ अपने देश में बने हुए सामानों को लोगों से खरीद के लिए अपील करते है।
      समाजसेवी व शिक्षक राजेश शर्मा ने कहा कि, वे लोगों को अब अपने देश में बनी चीजों को ही अपने जीवन के साथ अपनी दिनचर्या में लाना चाहिए।
      इस अवसर पर मुन्नी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल कन्हैया लाल अग्रवाल, अमन शर्मा कुमारी आयुषी अग्रवाल, नमन शर्मा, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ