रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आज देर रात महराजगंज बछरावां रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लगी दूसरे को दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया है।
आपको बता दें कि, घटना बरहुआ गांव के मोड़ के पास हुई है। बदमाशों के कब्जे से एक बोलेरो वाहन भी बरामद हुआ है। जो उन्होंने 3 दिन पहले दौतरा गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार पांडे की हत्या करके लूटी थी। घायल बदमाश का नाम रंजीत सिंह 31 पुत्र सिद्धेश्वर निवासी लालगंज मजरे मोन थाना महराजगंज तथा दूसरे का नाम रवि सिंह चौहान पुत्र राधेश्याम निवासी लोनार मजरे बघैल थाना महराजगंज है।
दोनों बदमाशों के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज बताए गए हैं। कोतवाल अरुण सिंह ने बताया है कि, दोनों बदमाशों पर ₹20000 का इनाम भी था।
घटना आज देर रात उस समय घटी जब बोलेरो से आ रहे बदमाशों को पुलिस ने रोकना चाहा, तो वह फायरिंग करते हुए भागे। बछरावां पुलिस द्वारा घटना की जानकारी महराजगंज कोतवाली को दी गई थी। इस पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह मय फोर्स के बछरावां रोड पर बरहुआ मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार की बोलेरो रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। खास बात यह रही कि, पुलिस वाले बाल बाल बच गए।
किंतु पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली रंजीत सिंह के पैर पर लगी और वह घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर बोलेरो भी बरामद कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय और पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई मौके पर पहुंचे हैं। खबर लिखे जाने तक घायल बदमाश को पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया गया है।

0 टिप्पणियाँ