प्रधानों ने बल्ली के सहारे गांव में लगाई बैरिकेडिंग बाहर से आने-जाने वालों का प्रवेश निषेध।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में संपूर्ण  लाकडाउन घोषित किए जाने के क्रम में आज चौथे दिन भी माहौल सुनसान रहा। वहीं  ग्रामीण इलाकों में भी प्रधानमंत्री की अपील का पूरा असर दिखा है। लोगों में जागृति आई है।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में हलोर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार चौधरी द्वारा गांव में बैरियर बनवा कर बाहरी लोगों के प्रवेश निषेध किए जाने के बाद कोतवाली क्षेत्र के नरायन पुर के ग्राम प्रधान बृजेश कुमार कोरी ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव को आने जाने वाले सभी रास्तों पर बल्लियों के सहारे बैरीकेटिंग  लगा दी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत सदस्य को शिफ्ट वार तैनात किया गया है। विशेषकर बाहर से आने वालों को देखें अगर वह गांव का या परिचित नहीं है तो उसे कतई प्रवेश न करने दें, साथ ही उन्होंने गांव से बाहर जाने के मामले में भी लोगों को हिदायत दी है कि, बगैर किसी बहुत आवश्यक काम के लोग बाहर न आ जाएं। गांव में ही रहकर अपने घरों में अपना समय बितावे।
       ग्राम प्रधानों ने कहा कि, आज हम लोगों द्वारा बरती गई कड़ाई व सतर्कता हमारे भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ