रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: इस समय जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के फैल रहे प्रकोप पर काबू पाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे। डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों, एंबुलेंस ड्राइवरों, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, और लोगों को प्रेरित करते हैं कि, उनका आभार जताकर उनकी हौसला आफजाई करें।
आपको बता दें कि, क्षेत्र में कुछ दबंग लोग सफाई कर्मियों को सम्मान देने की बात तो दूर उन्हें उल्टे अपमानित करके मारने पर उतारू हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महराजगंज नगर पंचायत के एक सफाई कर्मी के साथ हुआ। जिसकी शिकायत लिखित रूप में पुलिस से की गई है। कस्बे के वार्ड नंबर 4 के चूनू का पुरवा गांव में आज सुबह सफाई करने गई। महिला सफाई कर्मी को दबंगों ने साफ सफाई करने से रोकते हुए जमकर कर गालियां दी, तथा लाठी लेकर सफाई करने से मना करते हुए भगा दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में वार्ड नंबर 4 में तैनात सफाई कर्मी फूलमती ने बताया कि, वह हमेशा की तरह सुबह लगभग 7:00 बजे चूनू के पुरवा वार्ड में नाली की सफाई करने गई थी, तभी वहां के 2 दबंगों ने जिन्होंने नाली के ऊपर पुआल के ढेर लगा रखे थे। पुआल गिरकर नाली बंद किए हुए थे। वह पुवाल हटाने लगी तभी दोनों दबगं आए और उन्होंने जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर भद्दी भद्दी गालियां देकर मारपीट पर उतारू हो गए, तथा लाठी लेकर मरने दौड़े और उसे भगा दिया।
वहां से आने के बाद उसने पूरी बात अपने साथियोें सफाई कर्मियों को बताई, जिसके बाद सभी सभी सफाई कर्मी एकजुट होकर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह से मिले और कड़ी कार्यवाही की मांग करने का शिकायती पत्र दिया। कोतवाल अरूण कुमार सिंह ने सभी सफाई कर्मियों को समझाते बुझाते हुए अपनी ड्यूटी करने की सलाह देते हुए कहा कि, मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ