रायबरेली से बड़ी खबर: आइसोलेशन कक्ष से भागने वाले 9 लोगों पर महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण लॉक डाउन के चलते, जहां एक तरफ पूरा प्रशासनिक अमला संजीदा दिखाई दे रहा है, तो वहीं अन्य राज्यों तथा शहरों से आने वाले लोगों ने इसे मजाक बनाकर रख दिया है। देश में मजबूती से अपना पैर पसार चुके कोरोना महामारी से बचाने के लिए जहां पुलिस और प्रशासन बिना दिन रात की परवाह किए लोगों की जिंदगियां बचाने पर लगा हुआ है। तो वहीं कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में आइसोलेट किए गए 9 आइसोलेशन कुछ छोड़ कर भाग गए हैं। मामले में हल्का लेखपाल की तहरीर पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक मामला कुबना गांव में बाहर से आए लोगों को आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट किया गया था। जहां बीती रात प्राथमिक विद्यालय कुबना में गांव के ही निवासी संतोष कुमार पुत्र श्री राम, प्रशांत कुमार पुत्र श्री राम, हनुमान पुत्र हरिद्वार, त्रिभुवन पुत्र सतगुरु, अखिलेश पुत्र हनुमान, सोहनलाल पुत्र दयाराम, रत्नेश पुत्र राम केवल, मनीषा पत्नी रत्नेश, मिथिलेश पत्नी रामनरेश यह जानते हुए की कोरोना संक्रमण फैल सकता है। इसके बावजूद भी यह सभी आइसोलेशन कक्ष से निकल कर भाग गए।
    जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अमला के हाथ-पैर फूल गए। आनन फानन हल्का लेखपाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुए इन सब पर कार्यवाही की मांग की थी। उधर थाना महराजगंज ने हल्का लेखपाल की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188/269/270 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005/51ख के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
    मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, कोरोनावायरस के मद्देनजर बाहर से आने वाले लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है। इन सभी लोगों ने सरकार और शासनादेश को दरकिनार करते हुए, आइसोलेशन कक्ष से गायब हो गए थे। इन्होंने कानून का उल्लंघन किया है। जिससे इन सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आगे भी संक्रामक महामारी के संबंध में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ