रायबरेली से बड़ी खबर: जमातीयों की सूचना पर मचा हड़कंप 11 को किया गया क्वॉरेंटाइन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के महा संकट के दौर में जहां एक तरफ पूरा देश लाकडाउन है, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की तबलीगी जमात के मरकज की घटना के बाद जमातियों पर पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर है। 
         आपको बता दें कि, बछरावां कस्बे के लखनऊ रोड स्थित एक घर पर बाहर से आए क्षेत्र के ही विभिन्न गांवों के जमातीयों के ठहरने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गया। आनन-फानन बछरावां पुलिस ने बाहर से आए क्षेत्र के ही विभिन्न गांवों के जमातीयों की तलाश शुरू कर दी है। इसी क्रम में मिली सूचना पर तलाशी के दौरान सात जमातीयों को पुलिस ने धर दबोचा।
     जोकि, बछरावां थाना क्षेत्र के बछरांवा, रसूलपुर, थुलेंडी के रहने वाले हैं। इनमें से एक जमाती लखनऊ जनपद के निगोहा थाना क्षेत्र का भी है तथा दो अन्य जमाती रायबरेली जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र के हैं।
      मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी जमाती बस्ती जिले के खलीलाबाद स्थित पौली गांव से जमात कर के लौटे थे, और बछरावां कस्बे के लखनऊ रोड स्थित एक मकान में रुके थे।
     जिसकी सूचना आनन-फानन आसपास के पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही बिना एक पल का समय गवाएं बछरावां थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सभी को पकड़कर डॉक्टरी चेकअप कराने के बाद 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।
      थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया है कि, 11 में से 7 जमातियों को थुलेंडी गांव के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है तथा 4 जमातियों को रसूलपुर गांव में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। बछरावां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। इन सभी को 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ