संकट की घड़ी में दुकानदार भी हुए कोरोना वायरस।। Mirzapur-news ।।

सलिल पांडेय
मिर्जापुर:  सामाजिक संगठनों ने तय किया है कि जिन किराना एवं जनरल स्टोर की दुकानों ने  लाकडाउन के दौरान धड़ल्ले से ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है, उनके खिलाफ लाकडाउन के बाद उनकी दुकान के बाहर धरना, प्रदर्शन तथा ब्लैक मार्केटियों को जेल भेजो की मांग लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा ।
      वासलीगंज के कतिपय दुकानदारों ने एक तो पास बनवा लिया और उसके बाद सचल वाहन के अलावा अपनी दुकान का शटर खोलकर ऊंचे दाम पर सामान बेच रहे थे ।
     यम पंक्तियों के लेखक ने जब इसकी पड़ताल की तो संकटमोचन के सामने मिठाई की दुकान से रामबाग की ओर जाने तीन-चार दुकाजंनों की भूमिका अत्यंत आपत्तिजनक रही । आम नागरिकों ने डीएम से अनुरोध किया है कि वे इसकी जांच वाराणसी जिला प्रशासन की तरह कराएँ । अधिकारी सामान्य ग्राहक बनकर खरीददारी करें और ये अधिक मूल्य पर सामान बेच रहे है तो इन्हें आपदा ऐक्ट में जेल भेजे । ये  दुकानदार बिरला-टाटा बनने के चक्कर में लगे हैं जो घोर आपत्तिजमक है। 
       प्रशासन से मांग की गई थी कि वाहनों पर फ्लैक्स बोर्ड लगवाएं लेकिन मंगलवार तक ऐसा नहीं हो सका था । इसी तरह शहर के अन्य इलाकों में टेस्टिंग जांच होनी चाहिए । इनमें कई दुकानदार मिड-डे मील का सामान भी कम पैसे में खरीदते हैं ।
                   - सलिल पांडेय मिर्जापुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ