हाल क्या है शहर का न पूछो हुजूर ?
अनिल अंबानी बनने की कोशिश वाले विजय माल्या जरूर बन जाएंगे
सलिल पांडेय
मिर्जापुर । मनुष्य को कच्चे निगलने के लिए मुंह खोले आतंक मचाने वाले कोरोना का नाम सुनकर छोटे ही नहीं हर उम्र के लोग बदहवास स्थिति में है, वहीं लगता है कि जिले और नगर के कतिपय दुकानदारों ने कोरोना से गलबहियां कर ली है और उनके लिए कोरोना ही उनका मनोवांछित फल देने वाला इष्टदेव हो गया है ।
कोरोना की आड़ में ब्लैंकमार्केटिंग का खेल---
कतिपय दुकानदार इसी 21 दिनों के लाकडाउन में अपने चरित्र से इतने डाउन हो गए है कि वे सोच रहे हैं कि कोरोना का आतंक जल्द खत्म न हो और वे देश के 21 घरानों अनिल अंबानी, टाटा, बिरला की पंक्ति में वे हो जाएँ ।
उनका क्या हश्र होगा ?---
एक तो आस्था का पर्व नवरात्र चल रहा है और जनता-जनार्दन की मजबूरी का नाजायज लाभ लेने वाले अनिल अंबानी तो नहीं बन पाएंगे लेकिन जनसमूह की आह से वे विजय माल्या जरूर बन जाएंगे ।
रामझरोखे बैठकर सबका मुजरा लेत-जैसी जिसकी चाकरी तैसी उसको देत--
धर्म में आस्था रखने वालों का दृढ़ विश्वास है कि भगवान के पास भी आधुनिक सीसी कैमरे से तगड़ा कैमरा है। जो जैसा कर रहा है धर्मग्रन्थों की गणना के हिसाब से 1440 दिन में उसको दंड मिलकर रहेगा। हालांकि तब तक आदमी अपनी गलतियों को भूल चुका रहता है ।
हाल क्या शहर का न पूछो हुजूर --
सरकारी तंत्र से दुकानदारों को पास इसलिए दिया गया है कि वे ऐसा काम करें कि प्रशासन की वाह वाह हो लेकिन कतिपय दुकानदार निरीह जनता को आह-आह के लिए बाध्य किए हुए है ।
चतुर्दिक शिकायत---
विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े नगर के युवा नेता श्री शैलेन्द्र अग्रहरि को भी पीड़ा है कि परीक्षा की घड़ी में अधिकांश दुकानदार बुरी तरह फेल हैं जबकि श्री अग्रहरि व्यापारियों के भी नेता हैं ।
विंध्याचल के युवा पत्रकार श्री रिंकू भी विंध्यधाम जैसे पवित्र स्थल में इस तरह की हरकत से परेशां हैं तो पड़री के वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय सिंह को इस बात का कष्ट है कि छोटे से कस्बे में मुनाफा का चश्मा ऐसा कई दुकानदारों ने पहन लिया है कि उन्हें सिर्फ और वे सिर्फ हाय रुपया, हाय रुपया कर रहे हैं ।
इनको जेल में आइसोलेट किया जाए-
कोरोना परिवार के सदस्य बन गए ऐसे दुकानदारों की चेकिंग आफिसर्स करें । खुद ग्राहक बन के जाए और मुनाफाखोरी में उन्हें जेल में कोरोना का भय समाप्त होने के बाद तक आइसोलेट करें ।
-सलिल पांडेय मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ