यमराज: मेरठ में बूढ़े और गोरखपुर में जवान की मौत से थर्राया यूपी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश में भी कोरोनावायरस ने बुधवार को 2 लोगों की जान ले ली है। गोरखपुर में 25 साल के युवक की और मेरठ में 72 साल के शख्स की मौत से पूरा यूपी थर्रा गया है और 2 मौतों से पूरे राज्य में हड़कंप मचा है।
    आपको बता दें कि, गोरखपुर में जिस 25 साल के युवक को कोरोना संक्रमित से मौत हुई, वह बस्ती का रहने वाला था। किसी के साथ इतनी कम उम्र के कोरोना मरीज की मौत का देश में पहला मामला है। मेरठ में खुर्जा निवासी जिस शख्स की वजह से कोरोना फैला और अब 22 केस हो गए हैं, उसके 72 वर्षीय शास्त्री नगर निवासी ससुर की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। यूपी में अब तक 125 से ज्यादा कोरोना के केस मिल चुके हैं, जिसमें नोएडा सबसे आगे है। बुलंदशहर में भी दो केस मिले हैं।
हाई अलर्ट जारी: केजीएमयू लखनऊ से रिपोर्ट कंफर्म होते ही गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन सभी डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और तीमारदारों को क्वॉरेंटीन कर दिया गया है।
टेंशन बढ़ी: गोरखपुर में कोरोना मरीज की मौत से प्रशासन की चिंता और भी बढ़ गई है। दरअसल लाकडाउन के बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी में फंसे हुए लोग बसों और ट्रकों में कल तक गोरखपुर पहुंचे हैं। इसके अलावा कुछ बिहार जाने वाले मजदूर भी गोरखपुर आए थे, जिन्हें बिहार बॉर्डर तक बस से भेजा गया।
बुलंदशहर में 2 मामले: बुधवार सुबह आगरा में नया प्रकरण सामने आया है। इसके साथ ही गोरखपुर से एक तथा बुलंदशहर से 2 मामले सामने आने पर उत्तर प्रदेश में अब कोरोनावायरस पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। सूबे में सबसे अधिक 39 पॉजिटिव नोएडा में मिले हैं। उनमें अधिकतर एक निजी कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी शामिल है। बुलंदशहर में कोरोना पॉजिटिव युवक की पत्नी तथा उसकी मां तथा पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इस युवक में 3 दिन पहले ही कोरोनावायरस पॉजिटिव मिला था। यह नोएडा की सीजफायर कंपनी में मुलाजिम था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ