जिलाधिकारी ने अपनाया सख्त रुख, क्वांरेंटाइन का पालन न करने वाले करीब डेढ़ दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
नसीराबाद/रायबरेली: कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए बाहर से आए हुए व्यक्तियों को ग्राम पंचायतों में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है, किंतु कुछ व्यक्ति क्वॉरेंटाइन सेंटरों में न रहकर वहां से भाग रहे हैं, जो द्वारा क्वॉरेंटाइन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।     
        आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए लगभग ऐसे डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
     पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से नसीराबाद की ग्राम पंचायत थ्योरी के 8 व्यक्तियों, कस्बा व थाना डीह के 5 व्यक्तियों तथा सलोन थाना के अंतर्गत 6 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188/269/270 आईपीसी एवं धारा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत संबंधित थानों में सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
       अब शहरों से पलायन करके आए उन लोगों की खैर नहीं जो गांवों कस्बा, नगर पंचायतों एवं शहर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में न रहकर अपने घरों में रह रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम की हर कोई सराहना कर रहा है। क्योंकि बाहर से पलायन करके आए लोगों को लेकर लोगों में कोरोना महामारी को लेकर एक भय व्याप्त है। जिनसे लोग संक्रमण फैलने की आशंका जता रहे हैं। सूत्रों की माने तो शिवगढ़ थाना क्षेत्र खजुरों, महराजगंज थाना क्षेत्र के मऊ, मुरैनी, जमुरावां, हलोर, महराजगंज कस्बा, हरदोई सहित दर्जनों गांव में अधिकांश लोग (खासकर महिलाएं) क्वॉरेंटाइन सेंटर में न रहकर अपने घरों में रह रहे हैं, जिनको लेकर ग्रामीण चिंतित हैं, ग्रामीणों का कहना है कि, क्या ऐसे लोगों को चिन्हित कर इन पर भी कार्यवाही होगी या स्थानीय प्रशासन इन्हें नजर अंदाज कर देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ