राज तिवारी
रायबरेली: संकट की इस घड़ी में जहाँ लोग अपनी साम्र्थयानुसार गरीबों, असहायों, निराश्रितों के मध्य भोजन, फल, राशन आदि का सामान वितरित कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि ईश्वर ने उन्हें इस लायक बनाया कि वह लोगों की मदद कर सकें। वैश्विक महामारी ने यह साबित कर दिया कि भारतवासी सबसे पहले भारतीय हैं, हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई बाद में। आज जहाँ देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमन्त्री महामारी को मात देने के लिए दिन-रात एक किये हुये हैं, तो वहीं धरती के भगवान हमारे चिकित्सक, पुलिस बन्धु, समाजसेवी भी कदम से कदम मिलाकर अपने-अपने स्तर से कोरोना को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में प्रगतिपुरम कालोनी की रहने वाली छोटी बच्ची निवेदिता रस्तोगी भी अपने एकत्र किये हुए पैसों का प्रयोग पात्र लोगों के मध्य सामग्री वितरण करते हुए कर रही हैं, निवेदिता द्वारा आज प्रगतिपुरम कालोनी के गेट पर लोगों को लंच पैकेट वितरित किये गये। उल्लेखनीय है कि छोटी बच्ची निवेदिता द्वारा पूर्व में सम्पन्न हुई नवरात्रि में अपने पास एकत्रित किये गये पैसों का प्रयोग उक्त लंच पैकेट में प्रयुक्त होने वाली सामग्री में किया गया। इसके पूर्व प्रधानमन्त्री जी द्वारा घोषित किये गये लाकडाउन के पहले दिन प्रगतिपुरम कालोनी के गेट पर लगे सुरक्षाकर्मियों को फल वितरित कर चर्चा में आयी निवेदिता के कार्यो की प्रशंसा चहुँओर हो रही हैं तथा लोग इस छोटी बच्ची के उज्जवल भविष्य हेतु दिल से शुभाशीष दे रहे हैं। कहते हैं कि माता-पिता जैसे संस्कार डालेगे बच्चे सदैव वही करेंगे।

0 टिप्पणियाँ