रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लघु लाकडाउन के पहले दिन शनिवार को पूरे दिन महराजगंज सहित क्षेत्र के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। इस बार प्रशासन को ज्यादा कवायद नहीं करनी पड़ी। लोगों ने स्वयं ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद रखा। सड़कों पर भी आवाजाही कम रही।
आपको बता दें कि, महराजगंज मुख्य बाजार में तो पान चाय की दुकानें तक पूरी तरह से बंद रही, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाल अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। सड़कों पर रोडवेज की बसें तो जरूर दौडती दिखी। लेकिन यात्री ना के बराबर रहे। टेंपो और दूसरे टैक्सी वाहन का चक्का पूरी तरह जाम रहा। सड़कों पर निजी वाहन से लोग कम आते जाते दिखे। जिनमें दो पहिया वाहनों की संख्या अधिक रही।
इसके अलावा क्षेत्र के मऊ, हेलोर, चंदापुर, हरदोई, दुसौती पहरे मऊ, थुलवासा, लोधवामऊ, पाराकला आदि गांवो में भी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। पुलिस सड़क से गुजरने वालों के चेहरो पर मास्क या अगौंछा बांधकर ही निकलने की हिदायत देती रही।

0 टिप्पणियाँ