कोरोना से युद्ध के लिए दो-दो IAS ऑफिसरों ने जिले में डाला डेरा--
परसिया क्वारन्टीन सेंटर आइसोलेशन सेंटर में तब्दील---
मिर्जापुर। शनिदेव की भृकुटि टेढ़ी होने के कारण सावन के पहले शनिवार को ही श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन से वंचित हो गए हैं वरना जीवन में शनिदेव से पीड़ित लोग मां से ही जाकर त्राहिमाम् की गुहार लगाते हैं । प्रथम शनिवार को मंदिर मौन-साधना का केंद्र दिखाई पड़ा । इक्के-दुक्के जो धर्मशालाओं-होटलों में पहले से ठहरें हैं, वे ही मोहि पुकारत देर भई जगदंब विलंब कहां करती हौ की प्रार्थना करते देखे गए।
शनिदेव दंड के ही नहीं आशीर्वाद के भी देवता हैं- लिहाजा जिले में शनिदेव का आशीर्वाद भी दिख रहा है । दो दिनों से + मरीजों की संख्या कम आने से कलवारी ( विन्ध्याचल) में हँसाबाबा आश्रम (देवरहा बाबा) के पास स्थित परसिया में बोर्डिंग सिस्टम के राजकीय विद्यालय में बना क्वारन्टीन सेंटर शनिवार पूरी तरह मरीज-विहीन हो गया। यहां लक्षण वाले लोग रखे जाते रहे लेकिन नए शासनादेश के तहत बिना + घोषित सिर्फ अनुमान के आधार पर क्वारन्टीन वाले अब अपने-अपने घरों में ही क्वारन्टीन किए जाएंगे ।
IAS ऑफिसरों का बसेरा- सरकार द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए कोरोना नोडल आफिसर के रुप सूचना विभाग के विशेष सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह तो पिछले एक हफ्ते से कोरोना से जंग के लिए घेरा डालो-डेरा डालो के तहत डटे हैं जबकि शुक्रवार, 10 जुलाई को पंचायती राज के सचिव श्री अनुराग यादव भी आ गए हैं । आते ही उनका भी युध्द-रथ दौड़ने लगा है। शुक्रवार को वे विंध्यक्षेत्र की ओर रुख किए तो शनिवार को चुनार की ओर रुख किए हुए हैं ।
परसिया में बनेगा आइसोलेशन सेंटर- DM सहित स्वास्थ्य विभाग की रात-दिन की भागदौड़ एवं लिखापढ़ी के चलते अब उधार पर नहीं सरकारी स्तर पर आइसोलेशन सेंटर होगा ।
परसिया में अभी तक क्वारन्टीन सेंटर था, जहां + आए लोगों के परिजनों को रखा जाता था । अब सिर्फ + घोषित लोग ही सरकारी देखरेख में रहेंगे। इसके लिए बोर्डिंग सिस्टम के उक्त स्कूल में 100 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। हॉस्टल की वजह से इस स्कूल के कमरों में बेड पहले से ही है। इसे एक-दो दिन में मूर्त रूप दे दिया जाएगा ।
BHU में टेस्ट पेंडिंग- BHU में वर्कलोड के कारण 7 जुलाई से स्वैब टेस्ट लखनऊ होने लगा है। लिहाजा 6 जुलाई तक के बहुत से टेस्ट पेंडिंग में हैं । टेस्ट रिपोर्ट न मिलने से जिनका सैम्पल लिया गया है, वे उलझन में हैं । अतः टेस्ट जल्द मंगाया जाना चाहिए ।
© सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ