श्री राम नवमी पर लोगों ने घरों के अंदर ही नवरात्रि के व्रत के साथ समापन कर मनाया त्यौहार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: श्री रामनवमी के मौके पर क्षेत्र में लोगों ने घरों के अंदर ही नवरात्रि व्रत के समापन के साथ श्री राम नवमी का त्यौहार मनाया।
     आपको बता दें कि, इसके अतिरिक्त विवादित चल रहे श्री राम जानकी राम शंकर दयाल मंदिर परिसर में हवन पूजन को लेकर एकत्रित कुछ लोगों की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह सख्त रवैया अपनाते हुए पुलिस बल भेज कर हवन पूजन पर उतारू भक्तों श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर हटाया। मंदिरों में भी प्रतीकात्मक रूप से केवल पुजारियों द्वारा ही हवन पूजन कर श्री राम की आरती की गई।
      इस मौके पर अतरेहटा  गांव मे लगभग 100 साल से चल रहीे हर साल निकलने वाली श्री राम जानकी की शोभा यात्रा इस बार नहीं निकाली जा सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ