कोरोना से हाहाकार: महराजगंज में दो संक्रमितों की मौत, 8 केस पॉजिटिव, टेस्ट कराने वालों की संख्या बढ़ी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र में आज जहां एक ओर कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ी, तो करोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। साथ ही कोरोना से पीड़ित दो लोगों की मौत हो जाने की भी खबर है।

     आपको बता दें कि, महराजगंज सीएचसी में तैनात बी पी सी एम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज एंटीजन टेस्ट किट से 57 लोगों का टेस्ट किया गया। वहीं rt-pcr से 27 लोगों का नमूना लिया गया। किंतु विगत 24 घंटे पहले कराए गए आरटी पीसीआर के रिजल्ट में संक्रमित पाए गए 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें दो लोग जिहवा तथा एक लोग डेमापुर, दो लोग जनई समेत आठ लोग पॉजिटिव आ गए हैं।

     वहीं आज 18 लोगों का टीकाकरण भी किया गया है। क्षेत्र समेत महराजगंज कस्बे में एक व्यक्ति तथा कुसमहुरा गांव की 50 वर्षीय महिला जो कोरोना संक्रमित थी। उनकी मृत्यु हो गई है। जिससे हाहाकार मचा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ