रायबरेली: ऊंचाहार विधानसभा के दौलतपुर, सिंघापुर भटौली में बैठक कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, PM मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के गांव को स्वावलंबी बना रहे हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों में सुशासन ग्रामों का विकास ग्रामीण इलाकों में अधोसंरचना का विकास और रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। इस दिशा में भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। भाजपा नेता अतुल सिंह ने गांवों की आत्मनिर्भरता तथा पंचायती राज विषयक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, ग्रामों में सामुदायिक भाव ग्राम विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि, जिन ग्रामों में सामुदायिक भाव प्रबल है। वहां सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सरल रूप से हो जाता है। केंद्र सरकार ने ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुधार की दिशा में कई प्रयास किए हैं। अब ज्यादातर ग्रामों में सचिवों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि, आज के समय में ग्राम पंचायतों के पास धन का अभाव नहीं है। पिछले 5 सालों में केंद्र और प्रदेश की सरकारें ग्राम पंचायतों को कई करोड़ रुपए जारी कर चुकी है। केंद्रीय वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग से पंचायतों को धन का आवंटन हुआ है। मनरेगा का भी कार्य पंचायतों के माध्यम से हो रहा है, तथा सौभाग्य योजना के माध्यम से बिजली, उज्जवला योजना के माध्यम से गैस, और सरकार आवास योजना के माध्यम से लोगों को घर मुहैया करा रही है।
आपको बता दें कि, श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, कोरोना जैसी बीमारी से लड़ते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश की ग्राम पंचायतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वावलंबी बना रहे हैं। ग्रामों में रोजगार और आजीविका के साधन तेजी से बढ़ रहे हैं, और उसके लिए स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग मिल रहा है। गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना पूरा हो रहा है, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धीरे-धीरे अपने प्रयासों से इस सपने को पूरा करने में लगे हुए हैं। अंत में उन्होंने कहा कि संसाधनों के विकास सामूहिक भावना और प्रशासनिक व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने में सक्षम है। सरकार गांवों की जीडीपी की अवधारणा विकसित करने में लगातार प्रयासरत है, और माइक्रो इकोनॉमिक्स जोन पर भी तेजी से काम हो रहा है।
सिंघापुर भटौली में सपा, बसपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अभिनव यादव, सुभाष यादव, छोटेलाल सरोज, सूर्यकांत तिवारी, पप्पू सिंह आदि लोगों ने पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आस्था जताई। इस पर श्री सिंह ने सबका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के आयोजक युवा नेता दीपू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया, भाजपा नेता असहाब खान, युवा नेता अरुण सिंह, रामदत्त पांडेय, अनिल यादव, अजय गौतम, रुद्राक्ष सिंह चौहान, दुर्गा भगत सिंह, अनुज सिंह, अनिल सिंह, ओम प्रकाश मौर्या, जियालाल निर्मल, रामगुलाम सरोज, उत्तम शुक्ला, विशाल गुप्ता, नरेंद्र यादव, विजय यादव, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, राकेश सरोज, मनोज प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।







0 टिप्पणियाँ