रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: देश के नामी-गिरामी चैनल द्वारा पालघर महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या के बाद टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी के बारे में उलूल जुलूस टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश बढ़ रहा है। कांग्रेसियों ने मामले में राष्ट्रपति द्वारा दखल देकर इस चैनल को बंद कराए जाने तथा टीवी के एंकर अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।
आपको बता दें कि, टीवी चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी ने पत्रकारिता की लक्ष्मणरेखा पारकर जिस प्रकार अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था, उससे कांग्रेसीजन बुरी तरह आवेश में आ गए हैं।
अभी कल ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने महराजगंज कोतवाली में जाकर कोतवाल अरुण कुमार सिंह को एफआईआर की तहरीर देते हुए मांग की थी कि, अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध अपराधिक धाराओं व राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। क्योंकि उन्होंने देश में सांप्रदायिकता भड़काने व सामाजिक विद्वेष फैलाने की कोशिश की है।
इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने कहा है कि, अर्नब गोस्वामी विकृत मानसिकता का व्यक्ति है, और किसी सांप्रदायिक ताकतों के इशारे पर ही वह पत्रकारिता कर रहा है। वह पत्रकारिता के नाम पर काला धब्बा है। ऐसे व्यक्ति को कानूनी दंड मिलना ही चाहिए। इसके लिए गांव-गांव से कांग्रेसी कार्यकर्ता लॉक डाउन खत्म होने के बाद आंदोलन भी कर सकते हैं।
इसी प्रकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामशंकर चौधरी ने कहा है कि, रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी गांव, गरीबों मजलूमों की रहनुमा है। उनका अपमान करना पूरे देश का अपमान करना है। इसी क्रम में कट्टर कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधान हरिचरन पासी ने कहा है कि, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अर्नब गोस्वामी राष्ट्र विरोधी ताकतों का मोहरा बनकर ऐसे गंदे वक्तव्य जारी कर रहे हैं, जोकि क्षमा योग्य नहीं है।
इसके अलावा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, पूर्व सभासद मोहम्मद शकील गांधी, युवा नेता प्रिंसू वैश्य, पूर्व सभासद जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, मऊ के तेजतर्रार कांग्रेसी नेता व न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, जीतू पंडित, भरत मिश्रा, हौसला प्रसाद तिवारी, रामसरन शुक्ला सहित बड़ी तादात में कांग्रेसियों ने अर्नब गोस्वामी की निंदा करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ