स्वादिष्ट फल समझकर जेट्रोफा के फल खा लेने से 3 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के हरदोई गांव में नित्य क्रिया के लिए गांव से बाहर गए बच्चों ने जेट्रोफा के पके फलों को स्वादिष्ट फल समझकर खा लिया। थोड़ी देर बाद तीनों बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे। परिजन तीनों को लेकर सीएचसी महराजगंज आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
      आपको बता दें कि, कोतवाली बछरावां के चौकी थुलेंडी में पड़ने वाले हरदोई गांव के रहने वाले गोपी कश्यप के दो बेटे करन 9, आशु 7 वर्ष व सज्जन की 6 वर्षीय बेटी माही गांव के बाहर नित्य क्रिया के लिए गए थे।
     परिजनों का कहना है कि, वहीं बच्चों ने जेट्रोफा के पककर गिरे फलों को उठाकर स्वादिष्ट फल समझकर खा लिया। जब वे बच्चे घर पहुंचे, तो तीनों को उल्टी दस्त होने लगी।
      घबराए परिजन बच्चों को लेकर सीएचसी आए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर तीनों की हालत को नाजुक देखते हुए, जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ