रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में धान के खेत में अज्ञात शव के मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार गत दिवस सायंकाल कृषि कार्य के लिए झबऱा हार की ओर गए किसानों को धान के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा एक शव दिखाई पड़ा। मृतक के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा तत्काल ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव को सूचना दी गई। प्रधान ने पूरी परिस्थितियों से थाना अध्यक्ष राकेश सिंह को अवगत कराया। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष मय हमराही मौके पर पहुंचे। इसी बीच क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल पुलिस के द्वारा लगभग सड़ चुके शव को बाहर निकाला गया। मृतक बिल्कुल नग्न अवस्था में था। मौजूद लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, उसकी हत्या 10 दिन पूर्व की गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मृतक कहा का रहने वाला है, और कौन है। इसकी शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।


0 टिप्पणियाँ