विनय कुमार गुप्ता
रुद्रपुर/देवरिया: बुधवार को तहसील कार्यालय पर अधिवक्ता संघ ने अपने मौलिक अधिकारों की मांग न माने जाने पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए 6 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक पत्रक उपजिला मजिस्ट्रेट एसडीएम श्रुति शर्मा को सौपा।
आपको बता दें कि, अधिवक्ताओं ने पत्रक मे कहा कि, उच्च न्यायालय द्वारा बार काउंसिल के अधिकारों में कटौती कर उनके मौलिक अधिकारों मे हस्तक्षेप किया है, प्रदेश के चारों अंचलों में अधिवक्ता सम्मेलन कराया जाए। अधिवक्ताओं के बैठने हेतु सुदृढ़ व्यवस्था एवं सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जिले के सभी बैठकों में अधिवक्ताओं को स्थान दिया जाए। अधिवक्ताओं के मूलभूत समस्याएं एवं मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति की जाय।
इस मौके पर तहसील बार के अध्यक्ष सभा मणि मिश्रा महामंत्री आनंद शंकर मणि त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, शशि भूषण सिंह, अनिल कुमार यादव, अशफाक अहमद, वशिष्ठ नारायण पांडे, रमेश मणि, सत्य प्रकाश सिंह रामेश्वर मणि शशि भूषण सिंह, अनिल कुमार सत्य प्रकाश ग्रुप शशि भूषण निगम, आनंद मिश्रा सतपाल यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ