4 दिवसीय आवासीय शारदा सहायक खण्ड के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण सम्पन्न।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, रायबरेली में सहभागी सिंचाई प्रबन्धन के तहत जल उपभोक्ता समितियों के 04 दिवसीय आवासीय कौशल आधारित क्षमतावर्धन शारदा सहायक खण्ड-45 के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का आयोजन संस्थान के आचार्य अनूप कुमार के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसमें सत्र प्रभारी, सत्येन्द्र सिंह राणा ने बताया कि, पिम प्रशिक्षण में पिम सुशासन, नहरों की देख-रेख, फसल जल प्रबंधन एवं तकनीकी जानकारी हेतु प्रेरक ओ0पी0 मिश्रा, से0नि0 जिलेदार गंगा सागर यादव, जे0ई0 शैलेश मिश्रा एवं से0नि0 जिला प्रशिक्षण अधिकारी आर0बी0 गंगवार ने समितियों के पदाधिकारियों को वित्तीय प्रबंधन की सम्पूर्ण जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी।

     आपको बता दें कि, प्रचार-सहायक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नहरों में अल्पिकाओं से बनी समितियों के ओसराबन्दी, नहरों के रख रखाव एवं फसल जल प्रबंधन, हेतु प्रशिक्षित करना है, जिससे वह सिचांई विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नहरों की देख-रेख कर सके। इस अवसर पर सहायक सत्र प्रभारी संतोश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, प्रत्येक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट, निःशुल्क भोजन एवं पाॅकेट एलाउन्स 150 रू0 प्रतिदिन की दर से कुल 600.00 रूपये एवं आने-जाने का यात्रा भत्ता 300.00 रूपये कुल 900.00 रूपये प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को वितरण किया गया। साथ ही सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ