वित्तीय साक्षरता एवं किसान गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न।। Raebareli news ।।

 

फोटो-वित्तीय साक्षरता एवं किसान गोष्ठी आयोजन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: साधन सहकारी समिति लि0, रहवां विकास खण्ड हरचन्दपुर में वित्तीय समावेश निधि के अन्तर्गत नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं जिला सहकारी बैंक लि0, रायबरेली द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक में सचांलित समस्त योजनाओं, रूपे केसीसी डेबिट कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवनज्योति योजना, अटल पेंशन योजना के बारें में बैंक के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह पप्पू लोहिया ने किसानों को देश के आर्थिक ढांचे का मेरूदण्ड के साथ-साथ किसान भगवान की श्रेणी में रखते हुए किसानों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी करायी गयी। साथ ही उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया गया। 


    आपको बता दें कि, आयोजित कार्यक्रम में किसानों द्वारा उठायी गयी समस्याओं का निदान भी अध्यक्ष द्वारा किया गया। भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलायी गयी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी किसानों को दी गयीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रभान सिंह अध्यक्ष साधन सहकारी समिति लि0, रहवां द्वारा की गयी। कार्यक्रम का संचालन विष्णु सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।


    इस अवसर पर रूद्र प्रताप सिंह, धनन्जय सिंह, अतुल सिंह, राजकरन सिंह, मनीष सिंह, महेन्द्र सिंह, पंकज दीक्षित, सन्तोष सिंह, नीरज सिंह, देवकीनन्दन, दीपू सिंह, कमलेश र्माैर्या, परमेश्वर जायसवाल, रामकेवल यादव, बजरंगी सिंह, विशम्भर, संजीव सिंह, रामअवध सिंह, करूणा शंकर शुक्ला, गोपीचन्द्र पूर्व प्रधान एवं बैंक के अनुभाग अधिकारी सन्तोष कुमार शुक्ला, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, अमित कुमार सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में किसान एवं महिलायें उपस्थित रही। 


    वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक शाखा हरचन्दपुर के शाखा प्रबन्धक बृजेश बहादुर सिंह के अथक प्रयास से सफल आयोजन संचालित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ