मेड़ काटकर पानी निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी मजरे पोखरनी में खेत में भरे पानी की मेड़ काटकर पानी निकालने के मामले को लेकर दो पक्ष सामने आ गए। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिससे दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए हैं। घटना और बड़ी भयानक रूप ले लेती। लेकिन सूचना लगते ही कोतवाल अरुण कुमार सिंह भारी तादाद में पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए, और झगड़ा कर रहे लोगों में से 9 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने सभी 9 लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
     आपको बता दें कि, आपसी रंजिश को लेकर पिछले 1 महीने के अंदर इस गांव में मारपीट की यह तीसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि, कल ही क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर विवादित भूमि की पैमाइश की थी। जिसमें रामसेवक के पक्ष ने अपनी मेड बांध ली थी। 
     जब आज सुबह जोरदार हुई बारिश से खेतों में पानी लबालब भर गया, तो रामसेवक के लड़के सोनू ने मौके पर जाकर पानी निकालने के लिए थोड़ी सी मेड़ काट दी। इसके बाद वह घर वापस लौट रहा था, तो दूसरे पक्ष के राम लखन पुत्र महावीर, मनोज पुत्र छेद्दू, रामप्यारे पुत्र रघुनाथ और उसका भाई राम बहादुर एवं पड़ोसी बीनू शुक्ला ने आपत्ति जताई।
     इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए, गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठियां चटकनी शुरू हो गई। खून खराबा शुरू ही हुआ था कि, किसी ने सूचना कोतवाल अरुण कुमार सिंह को दे दी। जिस पर कोतवाल फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंच गए और लड़ाई कर रहे एक पक्ष से दिनेश, सोनू, अभिलाख और धीरेंद्र पुत्र रामसेवक वहीं दूसरे पक्ष से मनोज, राम लखन, रामप्यारे, रामबहादुर तथा बीनू शुक्ला को हिरासत में ले लिया। यह सभी लोग पूरी तरह घायल थे। सभी का प्राथमिक इलाज कराने के बाद पुलिस ने फिलहाल धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
    मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि, खुलेआम मारपीट करने वाले व गुंडई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ