पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए पूर्व विधायक ने लिया संकल्प।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: योगी सरकार द्वारा प्रदेश मे 25 करोड़ पौधे लगाए जाने का जारी दिशा निर्देशों के क्रम में महराजगंज क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है।
    आपको बता दें कि, इसी क्रम में स्थानीय वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन में सोमवार को बरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजा राम त्यागी ने आंवले, अशोक, पीपल, पाकर और बरगद के 10 पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
      इस मौके पर श्री त्यागी ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पिछले 3 सालों में प्रदेश में करोड़ों वृक्ष लगाए जा चुके हैं।  लगाए गए पेड़ों के संवर्धन और संरक्षण के काम पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, यह बात सही है कि, जब पर्यावरण संतुलित रहेगा तभी धरती पर जीव जंतु और मानव स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने शिक्षा निकेतन के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को सलाह दी कि, हर व्यक्ति अपने परिवार के हर सदस्य से कम से कम 10 वृक्ष अवश्य लगाएं। पेडो को लगाने के बाद उनकी देखरेख होना भी आवश्यक है। 
    इस मौके पर चंद्रपाल यादव, जगदीश लोध,  पप्पू त्याग,  आदि भी मौजूद रहे कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा निकेतन के प्रबंधक सुनील त्यागी द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ