श्रावण मास में भी कोरोना का दिखा पूर्ण असर धार्मिक स्थलों पर पसरा सन्नाटा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पूरे तहसील क्षेत्र में पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार पर भोले के भक्तों ने भोले नाथ का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। वैश्विक महामारी कोरोना का असर श्रावण मास पर भी पड़ा है। एक ओर प्रशासन द्वारा भी इस पवित्र माह में लगने वाले मेलों पर जहां प्रतिबंध लगा दिया गया है, तो वहीं मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है, कि लोग मंदिरों के बजाय घरों पर ही पूजा-पाठ करें। जिससे श्रद्धालुओं में कोरोना का असर देखने को मिला।
     आपको बता दें कि, हर वर्ष जहां सावन के पहले सोमवार पर क्षेत्र के शिव मंदिर भवरेश्वर, झारखंडेश्वर, बुलाकेश्वर और पलालेश्वर धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती थी, तथा अर्ध रात्रि से ही भक्तों का ताता लगने लगता था। वहीं इस बार मंदिरों पर भीड़ नदारद थी। कम संख्या में भक्त मंदिरों पर पहुंचे और आराध्य भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। अधिकतर शिवभक्तों ने घरों में ही शिव पूजन व जलाभिषेक अथवा रुद्राभिषेक आदि कराया। 
     वहीं भवरेश्वर मंदिर के पुजारी रमेश बाबा ने कहा कि,  कोरोना के असर के चलते इस बार मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ