बछरावां थाने में की गई कोरोना जांच।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्वास्थ्य विभाग द्वारा महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए तहसील क्षेत्र के बछरावां थाने में आज कोविड -19 की जांच कराई गई। जिससे क्षेत्र में महामारी के संक्रमण की रोकथाम की जा सके। 
      आपको बता दें कि, बछरावां थाने में कोविड-19 की जांच नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट नंबर वन रायबरेली द्वारा की गई। जिसमें बछरावां पुलिस स्टाफ व पत्रकारों ने जांच कराई। इस जांच टीम में डॉक्टर आलोक वर्मा, रमाकांत अग्रहरि फार्मासिस्ट, अंजली शुक्ला स्टाफ नर्स, विवेक कुमार लैब टेक्नीशियन, योगेश वर्मा लैब टेक्नीशियन व अनिल कुमार पायलट मौजूद रहे।
      बछरावां थाने में कुल 52 लोगों की जांच की गई। वहीं डॉक्टर आलोक वर्मा ने बताया कि, आज जांच किए लोगों की रिपोर्ट 24 से 36 घंटे में आ जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली द्वारा लगातार संक्रमण क्षेत्रों में मोबाइल टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। जिससे संक्रमित लोगों की पहचान हो सके व महामारी के संक्रमण पर रोकथाम की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ