जिला अस्पताल, विकास भवन सहित कई परिसर तालाब में परिवर्तित।। Raebareli news ।।

बरसात में खुली नपाप की पोल-ओ0पी0 यादव
नालों पर नपाप ने बनवा दी दुकानें पानी की नहीं हो पा रही निकासी
नपाप के खिलाफ शिकायत करने पर सिटी मजिस्ट्रेट करते हैं दुव्र्यवहार
शहर के मोहल्लों में भरा पानी सड़कें नाले के रूप में परिवर्तित 
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पूर्व डीजीसी (फौ0) एवं प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव ने कहा कि, हल्की बरसात में ही नगर पालिका परिषद की पोल खोल दी है।  जिला मुख्यालय पर स्थित विकास भवन, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला कलेक्ट्रेट, पुरानी तहसील में स्थापित किये गये कार्यालय, जिला अस्पताल, राजकीय इण्टर कालेज सहित तमाम कार्यालय व विद्यालय परिसर तालाब के रूप में परिवर्तित हो गये हैं। 
    आपको बता दें कि, श्री यादव ने कहा है कि, हल्की ही बारिश में जलभराव के कारण जिला अस्पताल में मरीज एक मर्ज की दवा कराने आता है, तो दूसरा मर्ज लेकर जाता है।  अस्पताल चैराहे की बाऊण्ड्री के पास बने नाले पर नगर पालिका परिषद ने दुकानें बनवा दी हैं, जिससे न तो नाले की सफाई हो पाती है, और न ही पानी की निकासी हो पाती है।  नाले की सफाई न होने के कारण अस्पताल चैराहे से जिलाधिकारी आवास जाने वाली सड़क से निकलना टेढ़ी खीर है, क्योंकि सड़क पर 2 फिट से ऊपर पानी बह रहा है। 
    उन्होंने बताया कि, बस स्टेशन से अमरेशपुरी कालोनी तिराहे तक की सड़क का तो और भी बुरा हाल है। इस सड़क पर तो तीन-तीन फिट तक पानी भरा हुआ है। यहाँ भी दीवानी न्यायालय की बाऊण्ड्री के पास जहाँ नाला बनाने की आवश्यकता थी, वहाँ नगर पालिका परिषद ने दुकानें बनवा दी। शहर के 90 प्रतिशत मोहल्ले जलमग्न हैं।  सड़कों पर पानी भरा होने के कारण मोहल्लो से लोग नहीं निकल पा रहे हैं।  इसके बावजूद यदि कोई भी व्यक्ति नगर पालिका परिषद के विरूद्ध किसी अधिकारी से शिकायत करता है, तो उसे अपमानित होना पड़ता है। अभी हाल में एक फरियादी को सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने सुरक्षाकर्मियों के बल पर कार्यालय से बाहर निकलवा दिया।  
     नगर पालिका परिषद खाऊ-कमाऊ नीति के चलते अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है। कमीशनखोरी के चलते कोई भी कार्य मानक के अनुसार नहीं हो पा रहा है।  नगर पालिका परिषद में हमाम में सभी नंगे हैं।     चतुर्थ श्रेंणी कर्मचारी से लेकर अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष सभी दोनों हाथों से नगर पालिका परिषद के धन की लूट में लगे हुए हैं, जिसका परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। 
      श्री यादव ने जिलाधिकारी से मांग की है कि, वह पहल कर जनता को समस्याओं से निजात दिलायें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ