सबला परिवार परामर्श की उपसमिति की बैठक सम्पन्न।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: सबला परिवार परामर्श केन्द्र, रायबरेली की उपसमिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कि सम्मिलित होने का आग्रह उपसमिति द्वारा किये जाने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व करने हेतु बृजपाल पराविधिक स्वयं सेवक को नामित किया गया। उपसमिति के सदस्यों में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला विधिक सहायता प्रकोष्ठ, जिला प्रोबेशन विभाग, आई0सी0डी0एस0 विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सक आदि इसके सदस्य है। 


    आपको बता दें कि, इस बैठक का आयोजन मुख्य रुप से इस त्रैमास की सोशल आडिट के उद्देश्य से किया गया था। जिसमें कि, समिति द्वारा किये जा रहे परामर्श के कार्य, घरेलू हिंसा अधिनियम के अंतर्गत परामर्श का कार्य और महिला थाना जाकर परामर्श देने का कार्य किया जाता है। समिति के कार्यो के विश्लेषण से यह दर्शित होता है कि, समिति के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा।


    इस अवसर पर तहशीम खान सदस्य, राजेश श्रीवास्तव जिला प्रोबेशन कार्यालय, बाल संरक्षण अधिकारी, डा0 बदर्निंशा प्रवक्ता फिरोज गाँधी डिग्री कालेज, आशुतोष ओझा एडवोकेट, वंदना त्रिपाठी एस0एम0सी0 यूनीसेफ व सबला परिवार परामर्श केन्द्र की मीनू त्यागी शुभा शुक्ला व दीपिका, रंजना परामर्शदात्री उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ