वृद्धजनों के लिए विधिक साक्षरता एवं कोविड जागरूकता शिविर सम्पन्न।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद के न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अब्दुल शाहिद के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के लिए पर विधिक साक्षरता एवं कोविड-19 जागरुकता शिविर का आयोजन में किया गया। शिविर का शुभारम्भ कोरोना महामारी के समय सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कोविड-19 से बचाव, मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरुक किया गया।      

     आपको बता दें कि, इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि, कैसे आप कानूनी जानकर बने अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धाजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी और बताया गया कि, यदि वृद्धजनों की संपति पर किसी ने अतिक्रमण या कब्जा कर लिया है, जो वृद्धजन पैसों की कमी के कारण अपना अधिकार नहीं प्राप्त कर पा रहे है, तो वह निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वृद्धावस्था पेंशन आवेदन हेतु भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय अथवा पराविधिक स्वयं सेवकों से सम्पर्क कर सकते है। 

    इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनन्जय प्रताप सिंह, पीएलवी पवन, जमुना प्रसाद व महिला पराविधिक स्वयं सेवक निहारिका शुक्ला आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन पराविधिक स्वयं सेवक पवन के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ