अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के अड्डे समाप्त के लिए 6 टीमे गठित।। Raebareli news ।।

 

2 जनवरी तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में 24 दिसम्बर से 2 जनवरी 2021 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध मद्य निष्कर्षण/अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के अड्डों को समाप्त करने हेतु समस्त तहसीलवार 6 टीमो का गठन किया गया है। आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाना है। जिसमें समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी, पुलिस उपधीक्षक एवं आबकारी निरीक्षक नियुक्त किये गये है।

     आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिये है कि, आबकारी अधिकारी अभियान में सहयोग करते हुए प्रभारी तरीके से प्रवर्तन का कार्य करायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ