अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए तहसील प्रशासन ने गरीबों में बांटे कंबल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील प्रशासन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर यहां सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए गरीब बेसहारा  और विकलांगों को निशुल्क कंबल प्रदान किए जाने का काम किया गया।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, अटल जी भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक थे। उनका जन्म मानवता की भलाई के लिए ही हुआ था। उन्होंने जीवन पर्यंत राष्ट्र की सेवा का काम किया। हम सब उनको नमन करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने विकलांगों निराश्रित को शासन की ओर से भेजे गए कंबल निशुल्क रूप से वितरित किए।


    कंबल पाने के बाद सलेथू गांव के रहने वाले दिव्यांग बाबूलाल ने प्रशासन के प्रति आभार जताया, इसके अलावा और अन्य कई विकलांग जनों को कंबल  प्रदान किए गए। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो रमेश पटेल, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, लेखपाल विवेक सिंह चौहान, विपिन कुमार मौर्या, आद्या प्रसाद, राजस्व संग्रह अमीन जितेंद्र सिंह के अलावा अनिल कुमार उर्फ मुन्ना आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ