सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया पूर्व विधायक राजाराम त्यागी का 61वां जन्मदिन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार बछरावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके राजाराम त्यागी का 61 वां जन्मदिवस बड़े ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। इस मौके पर विधायक और उनके समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पहले माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके उपरांत केक काटकर श्री त्यागी का जन्म दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि, वह किसानों के हित में सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों के प्रचार प्रसार में दिन रात एक कर देंगे।

    आपको बता दें कि, 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिवस पर ही श्री त्यागी का जन्म सन 1959 में शिक्षक स्वर्गीय रामदयाल के घर पर हुआ था। श्री त्यागी ने अपने छात्र जीवन में ही राजनीति की शुरुआत की थी। वह फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के वर्ष 1978 में वाइस प्रेसिडेंट चुने गए थे। उसके बाद उन्होंने शिक्षा पूरी करने के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया, और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए। कल्याण सिंह की पहली सरकार के दौरान उन्हें मंडी समिति बछरावां का चेयरमैन भी मनोनीत किया गया।

     इसके बाद क्षेत्र की जनता ने उनको भारी मतों से विधायक चुना। हालांकि इस बार के चुनाव में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। उनकी गणना क्षेत्र के सरल ईमानदार और मृदुभाषी चरित्रवान जनप्रतिनिधियों में होती है। उनका जन्मदिन यहां वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा निकेतन अतरेहटा में बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू और समर्थकों के साथ केक काटकर अपना जन्म दिवस मनाया और संकल्प लिया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों को मजबूत करने के लिए जो तीन कानून बनाए गए हैं। उनका प्रचार प्रसार प्रत्येक किसान के पास जाकर वह और उनके समर्थक करेंगे।

    इस मौके पर पूर्व एडीओ पंचायत रामप्यारे सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रपाल यादव, राम उदित चौरसिया, जगदीश लोधी, रामचंद्र त्यागी, विद्यालय के प्रबंधक सुनील त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष मौर्य, अजय धीमान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शाह मोहम्मद उर्फ कुनई, सोहन लाल पासी, मनोज नाई आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ